प्रिशु और मोहित बने मास्टर डीपीएस, तो हर्षिता व शिवांगी को मिला मिस डीपीएस का खिताब
इस अवसर पर पूरे सत्र के दौरान विद्यार्थियों के समेकित प्रदर्शन के आधार पर हेड बॉय प्रिशु आनंद डे और मोहित कुमार को मास्टर डीपीएस एवं हेड गर्ल हर्षिता प्रणीत व शिवांगी मिश्रा को मिस डीपीएस के खिताब से नवाजा गया। वहीं, ईशान गौरव मास्टर वर्सेटाइल, अनुश्री त्रिपाठी व सिद्धि श्री मिस वर्सेटाइल, वरुणादित्य रॉय मास्टर स्टाइल आइकॉन, श्रुति प्रिया मिस स्टाइल आइकॉन, गार्गी शर्मा मिस पॉपुलर, तो आयुष सुमन मास्टर पॉपुलर घोषित किए गए। प्राचार्य डॉ. गंगवार ने इन सभी को सैश पहनाकर सम्मानित किया। विदा हो रहे सभी विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से स्मृति-फलक भेंट किए गए गए। सफल व्यक्तित्व के साथ नेक और बेहतर इंसान बनें बच्चे : प्राचार्य डॉ. गंगवार
अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. गंगवार ने विद्यालय से विदा हो रहे छात्र-छात्राओं के भावी जीवन और सफल करियर के प्रति अपनी शुभकामनाएं दीं। विद्यालयी छात्र-जीवन और इससे जुड़े अनुभवों को उनके सफल भावी जीवन की बुनियाद बताते हुए उन्होंने विदा होने वाले बच्चों को सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस पड़ाव के बाद अब विद्यार्थियों के जीवन में नए अवसरों, नई संभावनाओं और नई चुनौतियों की एक नई यात्रा शुरू होगी। बच्चे खुद पर भरोसा रखते हुए अपनी पूरी शक्ति से आगे बढ़ें तथा एक सफल व्यक्तित्व के साथ-साथ जीवन में बेहतर, नेक, नैतिकवान, मूल्यवान, परोपकारी और सदाचारी इंसान भी बनें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता और शिक्षकों के प्रति सदैव कृतज्ञ बने रहने तथा विद्यालय से मिले स्वयं से पहले सेवा के सिद्धांत को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। सोशल मीडिया के सीमित उपयोग पर भी बल देते हुए उन्होंने कहा कि मोबाइल हमारा सहायक है, हमारा नियंत्रक नहीं। टैलेंट शो के निर्णायकों में प्राइमरी विंग से शिक्षक अमित दासगुप्ता, स्वाति सिन्हा एवं स्वीटी अनिल कुमार शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान बनाया गया सेल्फी प्वाइंट सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा, जहां छात्र-छात्राओं ने अपनी सुनहरी यादें कैमरे में संजोयीं।
