Sunday, May 18आदिवासी आवाज़

Month: April 2025

WJAI संवाद: संविधान में आजादी पर भी हैं बंदिशें, डिजिटल मीडिया की जिम्मेवारी बड़ी

WJAI संवाद: संविधान में आजादी पर भी हैं बंदिशें, डिजिटल मीडिया की जिम्मेवारी बड़ी

Breaking News, विचार
पटना 20 अप्रैल 2025। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तरफ से आयोजित संवाद कार्यक्रम को शनिवार की शाम पटना उच्च न्यायालय पटना के अधिवक्ता एवं WJAI की स्वनियामक इकाई WJSA के विधिक सदस्य किंकर कुमार ने संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय संविधान में पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया से जुड़े कानूनों की चर्चा की और पत्रकारों को उनके अधिकारों और बंदिशों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जैसा कि हम जानते हैं कि आज के समय में पूरे विश्व में डिजिटल मीडिया खबरों के संकलन और पाठकों तक पहुँचाने का सबसे मजबूत माध्यम है। डिजिटल मीडिया के पास तेजी से खबर लोगों तक पहुँचाने के साथ ही इंटरनेट के माध्यम से कई अलग प्लेटफ़ॉर्म भी मौजूद है। डिजिटल मीडिया के माध्यम से रियल टाइम में खबरें आमलोगों तक पहुँचाया जा सकता है। यह डिजिटल मीडिया के साथ ही आमजनों को भी खबरें पा...
गंझूडीह में बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा का अनावरण, ONGC की सामाजिक पहल को मिली सराहना

गंझूडीह में बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा का अनावरण, ONGC की सामाजिक पहल को मिली सराहना

Breaking News, झारखण्ड, बोकारो
बोकारो। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर ग्राम गंझूडीह, गोमिया में आठ फीट ऊँची प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। यह पहल तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) की बोकारो सीबीएम परिसंपत्ति द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत SC/ST कम्पोनेंट प्लान 2024–25 के अंतर्गत की गई है। मार्च 2025 में स्थापित इस आदमकद प्रतिमा का अनावरण समारोह रविवार को उल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो जिला परिषद की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता देवी शामिल हुईं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ओएनजीसी बोकारो के महाप्रबंधक (लॉगिंग सर्विसेज) श्री यू. वी. रमना राव और अखिल भारतीय एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री राम बहाल सिंह उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत बौद्धाचार्य द्वारा बुद्ध वंदना और त्रिसरण पंचशील पाठ से हुई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक हो...
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त पहुंचे रांची

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त पहुंचे रांची

Breaking News, झारखण्ड, देश
रांची : भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को स्वागत किया। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा, राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर, रांची उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री सहित निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्य चुनाव आयुक्त अपने तीन दिन के झारखंड भ्रमण के दौरान 12 अप्रैल को रजरप्पा स्थित सीसीएल गेस्ट हाउस में चुनाव में भाग लेने वाले वालेंटियर के साथ एक्सपीरियंस शेयरिंग करेंगें। वहीं, 13 अप्रैल को दशम जलप्रपात प्रांगण में डिफिकल्ट एरियाज बीएलओ से बातचीत करेंगे।...
राष्ट्रीय तीरंदाजी में झारखंड की चमक: वेदांता ईएसएल अकादमी के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय तीरंदाजी में झारखंड की चमक: वेदांता ईएसएल अकादमी के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन

Breaking News, झारखण्ड, बोकारो
बोकारो, 11 अप्रैल, 2025 — वेदांता ईएसएल तीरंदाजी अकादमी ने 20 से 30 मार्च 2025 तक गुंटूर, आंध्र प्रदेश में आयोजित प्रतिष्ठित एनटीपीसी चेरुकुरी लेनिन वोल्गा मेमोरियल राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में अपने युवा तीरंदाजों की बड़ी सफलता पाई है। भारत के तीरंदाजी कैलेंडर में सबसे प्रतिष्ठित इस चैंपियनशिप में प्रत्येक श्रेणी में विभिन्न राज्यों के 60 से अधिक प्रतिभागियों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कृतिका और यवना का उल्लेखनीय प्रदर्शन और उपलब्धियाँ अकादमी और झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए, दोनों तीरंदाजों ने महत्वपूर्ण छाप छोड़ी। सियालजोरी की 14 वर्षीय कृतिका कुमारी ने अंडर-14, 30 मीटर गर्ल्स टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली कृतिका ने पहले झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है और विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों में प्रशंसा अर्जित की है। उनके स...
हजारीबाग : 50 लाख का अवैध शराब बरामद

हजारीबाग : 50 लाख का अवैध शराब बरामद

Breaking News, झारखण्ड
हजारीबाग । हजारीबाग में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। दारू थाना क्षेत्र के कनजीया में की गई छापेमारी में करीब 50 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद हुई है। सहायक उत्पाद आयुक्त शिव प्रसाद साहू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र से करोड़ों रुपए की अवैध शराब बरामद हुई थी। सहायक आयुक्त ने बताया कि उसी समूह के लोगों ने फिर से अवैध शराब का भंडारण किया था।उत्पाद विभाग आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। रहा है। विभाग ने इस मामले में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है। सहायक आयुक्त ने कहा कि जल्द ही आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अवैध शराब के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा। इस घटना से हजारीबाग जिले में अवैध शराब के कारोबार की पोल खुल गई है।...
विकास, समावेशन और सशक्तिकरण की ओर ESL की प्रेरणादायक उड़ान: वित्त वर्ष 25 का उत्सव

विकास, समावेशन और सशक्तिकरण की ओर ESL की प्रेरणादायक उड़ान: वित्त वर्ष 25 का उत्सव

Breaking News, बोकारो
बोकारो, 8 अप्रैल, 2025: ईएसएल ने वित्त वर्ष 25 के समापन समारोह में प्रगति और लोगों को प्राथमिकता देने वाली पहलों के विकासोन्मुखी वर्ष का जश्न मनाया, जिसमें आकर्षक गतिविधियाँ और व्यवसाय, सामाजिक और कर्मचारी जुड़ाव क्षेत्रों में उपलब्धियों पर ज़ोर दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्टूडियो घिबली की दुनिया से प्रेरित एक रचनात्मक गतिविधि ‘अपने नेता को जानें’ थी, जिसने मुस्कान, हँसी और कर्मचारियों व नेतृत्व के बीच एक गहरा संबंध स्थापित किया। एक प्रेरक AV प्रस्तुति भी पेश की गई, जिसमें वित्त वर्ष 25 के मील के पत्थर और महत्वपूर्ण क्षणों को दर्शाया गया। समुदायों में परिवर्तनकारी बदलाव लाना वित्त वर्ष 25 में ईएसएल के सीएसआर प्रयासों ने सकारात्मक बदलाव किए हैं। सशक्तिकरण, कौशल निर्माण और आजीविका सृजन पर केंद्रित कई पहलों के माध्यम से 85,437 से अधिक व्यक्तियों को प्रभावित किया गया है। ईएसएल न...
फ्लाईओवर के रैंप को हटाने को लेकर जनजाति आयोग पहुंची समिति

फ्लाईओवर के रैंप को हटाने को लेकर जनजाति आयोग पहुंची समिति

आदिवासी, आदिवासी संस्कार, झारखण्ड, राजनीति
रांची : केंद्रीय सरना स्थल से सिरम टोली फ्लाईओवर रैम्प को हटाने को मांग को लेकर शुक्रवार को केन्द्रीय सरना समिति राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग पहुंची। यहां समिति ने आयोग की राष्‍ट्रीय अध्यक्ष आशा लकड़ा से मिलकर रैंप हटाने का आग्रह किया, जिसपर उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि ये आदिवासी समाज का धरोहर है और इसे सुरक्षित रखना आदिवासी समाज का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का वे जल्द समाधान करेंगी। आदिवासी समाज पर सरकार ने पहुंचाया आघात आयोग की अध्यकक्ष को मांग पत्र सौंपने के बाद केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि लगातार तीन महीने से फ्लाईओवर के रैम्प को हटाने के लिए आदिवासी समाज सड़कों पर है, लेकिन राज्य सरकार मौन है। आदिवासी समाज का सरहुल शोभा यात्रा का समापन धार्मिक स्थल के साथ छेड़छाड़ कर आबुआ सरकार ने आदिवासी समाज को आघात किया है। रांची में सरहुल शोभा यात्रा क...
बीएसएल प्रबंधन ने विस्थापित अप्रेंटिस संघ की मांगों को स्वीकारा

बीएसएल प्रबंधन ने विस्थापित अप्रेंटिस संघ की मांगों को स्वीकारा

Breaking News, बोकारो
बोकारो : बोकारो स्टील लिमिटेड (BSL) प्लांट के एडीएम बिल्डिंग के समीप गुरुवार को विस्थापित अप्रेंटिस संघ द्वारा नौकरी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव ने देर रात कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, बीएसएल के कार्यकारी निदेशक (ईडी), पुलिस उप महानिरीक्षक (सीआईएसएफ), अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी (चास) प्रांजल ढ़ांडा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने घटना की संपूर्ण जिम्मेदारी स्वीकारते हुए बीएसएल प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) हरी मोहन झा को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। बैठक के दौरान बीएसएल प्रबंधन ने विस्थापित अप्रेंटिस संघ की सभी मांगों को मान लिया। इसके तहत, ट्रेनिंग पूरी कर चुके सभी अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं के लिए 21 दिनों में पद सृजित किए जाएंगे और तीन म...
वेदांता ईएसएल ने विश्व जल सप्ताह 2025 मनाया

वेदांता ईएसएल ने विश्व जल सप्ताह 2025 मनाया

Breaking News, झारखण्ड, बोकारो
बोकारो, 4 अप्रैल, 2025 — वेदांता ईएसएल ने विश्व जल सप्ताह 2025 का सफल और प्रभावशाली समारोह मनाया। जिसमें सतत जल प्रबंधन और सामुदायिक सहभागिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया। सप्ताह भर चलने वाले इस समारोह में ज्ञान-साझाकरण सत्र, इंटरैक्टिव प्रतियोगिताएं और सीएसआर-संचालित पहल शामिल थीं। जिसमें 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य बातें सप्ताह का मुख्य आकर्षण ग्लेशियर संरक्षण पर एक ज्ञानवर्धक वेबिनार था, जिसका नेतृत्व( Wapp) वैप और( DigitalPaani) डिजिटल पानी के सह-संस्थापक राजेश जैन ने किया. जिन्होंने भारत के घटते ग्लेशियरों की रक्षा और उद्योगों और घरों के लिए सतत जल समाधानों के महत्वपूर्ण महत्व पर प्रकाश डाला। वेदांता ईएसएल के वरिष्ठ नेतृत्व ने सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया और उन्हें संबोधित किया। तपेश चंद...
बोकारो में विस्थापितों पर लाठीचार्ज, एक की मौत, कई घायल

बोकारो में विस्थापितों पर लाठीचार्ज, एक की मौत, कई घायल

Breaking News, बोकारो
बोकारो, 3 अप्रैल । विस्थापितों के आंदोलन पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया, जिसमें महुआर के 26 वर्षीय प्रेम महतो की मौत हो गई, जबकि कई महिलाएं और पुरूष घायल हैं। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। विस्थापित नियोजन की मांग को लेकर सैकड़ों लोग एडीएम बिल्डिंग के पास प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान बीएसएल की सुरक्षा और सीआईएसएफ के जवानों ने लाठीचार्ज किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन अचानक बल प्रयोग किया गया, जिससे भगदड़ मच गई।       घटना के तुरंत बाद बोकारो की कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि विस्थापितों ने अपनी जमीन दी, लेकिन जब वे अपने हक की मांग कर रहे हैं, तो उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। सरकार को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी होगी। वहीं विधायक श्वेता सिंह एवं मजदूर नेता संग्र...