दोहरी PLI नीति के विरोध में UFBU का प्रदर्शन तेज, हर खुले शनिवार को आंदोलन का ऐलान
18 अप्रैल 2026, पटना। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले लगभग 400 बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एस बी आई पटना शाखा के समक्ष भारत सरकार से अपनी मांगों के समर्थन में शनिवार की संध्या प्रदर्शन किया। ज्ञातव्य हो कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के मांग एवं दोहरी PLI नीति के विरोध में बैंक यूनियन का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। यूनियन्स का कहना है कि समझौता हुए 2 वर्ष से ज्यादा बीत जाने के पश्चात भी सरकार द्वारा पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू नहीं किया गया है। इस मांग के समर्थन में पिछले 27 जनवरी को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया गया, परंतु सरकार फिर भी अपने जिद पर अड़ी हुई लग रही है एवं आज तक इसे लागू नहीं किया गया है। बल्कि हड़ताल के पश्चात एक दोहरी PLI नीति, जिसपर मुख्य श्रमायुक्त की मध्यस्थता में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन एवं IBA और वित्तीय सेवा विभाग के बीच वार्ता चल रही थी, को एकतरफा लागू करने का प्रयास किया गया। उल्लेखनीय है कि सरकार के इस अड़ियल रवैए के विरुद्ध में UFBU ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। यूनियन्स की मांग है कि जिस 5 दिवसीय कार्य सप्ताह के पक्ष में आपसी सहमति से समझौता हो चुका है उसे यथाशीघ्र लागू कर दिया जाए। साथ ही साथ की भी तरह का PLI संबंधी निर्णय आपसी वार्ता एवं सहमति से की जाए न कि बैंक पर थोपा जाए।
अपनी मांगों के समर्थ में प्रत्येक पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार यानी जिस शनिवार बैंक खुला रहेगा, बैंक कर्मचारी और अधिकारी प्रदर्शन करेंगे एवं बिल्ला लगाएंगे।
इसके अलावा किसी भी छुट्टी के दिन कम नहीं करेंगे, संध्या समय से कार्यालय छोड़ देंगे एवं व्हाट्सएप जैसे किसी माध्यम से कार्यालय का संदेश ग्रहण नहीं करेंगे।
एआईबीओसी के राज्य इकाई के सचिव अमरेश विक्रमादित्य ने बताया कि हम सभी बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी बहुत रोष में हैं एवं सरकार से मांग करते हैं कि बैंक में यथाशीघ्र पांच दिवसीयबकार्य सप्ताह लागू करें।
