चास अनुमंडल में चूंकि 10 पद के विरुद्ध कुल तेरह 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था, जबकि एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया, इसलिए 12 प्रत्याशी होने के कारण चास अनुमंडल के लिए 21 जुलाई को मतदान होगा। इस क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने वालों में अनुप कुमार भालोटिया, विनय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मनोज कुमार चौधरी, राजेश कुमार पोद्दार, रविशंकर प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार जायसवाल, संजय बैद, संजय कुमार अग्रवाल, सिद्धार्थ जैन व सुभाष कुमार चौरड़िया हैं। एक प्रत्याशी हरवंश सिंह सलूजा ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। चास अनुमण्डल के लिए 21 जुलाई 2024 को चास, बोकारो, बालीडीह से चैम्बर के सभी सदस्य चैम्बर भवन गरगा पुल, चास में अपना मतदान करेंगे। परन्तु जैनामोड़, फुसरो, बेरमो और पेटरवार के सभी सदस्य अपना मत फुसरो में डालेंगे। यह मतदान पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा। तत्पश्चात दिनांक 22 जुलाई 2024 को मतपत्र की गिनती होगी और उसी दिन विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
बोकारो चैम्बर के चुनाव में 11 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, शेष 10 का चुनाव 21 को