Report : Deepak Kumar
साहिबगंज: जिरवाबड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाडिया पंचायत के पोलमा गांव में सोमवार की देर रात को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां घायल युवक की पहचान स्व. नाबू बेसरा के 26 वर्षीय पुत्र अनिल बेसरा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल बेसरा किसी काम से बाहर गया था और झोला लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए तीन चार अज्ञात युवकों ने उसके पीछे से गोली चला दी जहां इस घटना में अनिल बेसरा की पीठ में दो गोली मारकर जख्मी कर नगद रुपया और मोबाइल छीन लिया था जिसमें अनिल बेसरा के बयान पर जांच तेज किया गया।



उधर इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पोलमा निवासी अनिल बेसरा को गोली मारने के मामले में पुलिस जांच कर रही थी और आरोपियों की तलाश जारी था वही युवक को गोली मारने के मामले में जिरवाबाड़ी थाना में 69/26 दिनांक 27.4.2026को धारा –109(1)/304एव27 आर्म्स एक्ट तहत केस दर्ज करते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच प्रारंभ किया वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देशाअनुसार इस कांड में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक छापा मारी दल का गठन किया गया गठित टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए कांड का उद्वभेदन करकें गिरफ्तारअभियुक्त (1)किशुन हांसदा पिता ओ स्वर्गीय भीम हांसदा उम्र 55 वर्ष एवं (2) भीम हांसदा पिता किशुन हांसदा दोनों एक ही परिवार के रहने वाला पोलमा गांव के हैं गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर लोहे का 3 देसी कट्टा 9 जिंदा गोली और 2 खोखा बरामद किया गया वही इस कांड में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी किया जा रहा है।
