ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो के कार्यालय प्रांगण में 80 वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो के कार्यालय प्रांगण में 80 वे स्वतंत्रता दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।
प्रभारी सुरक्षा श्री दीप जोशी द्वारा स्कॉट कर परिसंपत्ति प्रबंधक श्री राजीव कुमार सिन्हा को डाइस पर आने के उपरांत राष्ट्र गीत वन्दे मातरम् के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ।परिसंपत्ति प्रबंधक ने राष्ट्रीय झंडे का ध्वजारोहण किया।
इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में परिसंपत्ति प्रबंधक द्वारा सभी विभागों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु उनकी सराहना की एवं ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने हेतु आह्वान भी किया।


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय विद्यालय के बच्चों द्वारा नृत्य,देशभक्ति संगीत इत्यादि पर मनमोहक प्रस्तुति दी।ओएनजीसी के कार्मिकों के बच्चों द्वारा भी गीत,नृत्य,संगीत एवं वादन क्षेत्र में भी प्रस्तुतियां दी गई।
परिसंपत्ति प्रबंधक श्री राजीव कुमार सिन्हा ने 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड कमांडर को 30 हजार रुपये का चेक सौंपा एवं केंद्रीय विद्यालय के बच्चों हेतु भी 25 रुपये हजार नगद की घोषणा कर जवानों एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया।


इस अवसर पर ओएनजीसी बोकारो के प्रमुख मानव संसाधन श्री दयानंद कालुंदिया, प्रमुख एच ई सी विजयेंद्र सिंह , भूतपूर्व प्रमुख एच ई सी , श्रीमती बरनाली दास , सब सर्फेस प्रमुख श्री सुनाराम मरांडी, भूतपूर्व सब सर्फेस प्रमुख श्री आलोक दास, प्रमुख ड्रिलिंग श्री अपूर्वज्योति बोरा, भूतल दल प्रमुख श्री विपिन प्रसाद, सप्लाई चेन मैनेजमेंट प्रमुख श्री अरिंदम भट्टाचार्य, इंजीनियरिंग सर्विसेज के श्री शिशिर रतन केरकेट्टा , प्रमुख कूप सेवाएं श्री विकास चंद्र सिंह प्रमुख लॉगिंग सर्विसेज श्री बिरेन्द्र कुमार , मानव संसाधन महाप्रबंधक सुश्री डॉली कुमारी एवं सभी विभाग प्रमुख तथा अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।