Friday, April 11आदिवासी आवाज़

Breaking News

रांची में प्रशासन की सख्ती, गुटखा व मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कसा शिकंजा

रांची में प्रशासन की सख्ती, गुटखा व मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कसा शिकंजा

Breaking News, झारखण्ड
रांची, 4 मार्च 2025: झारखंड में निकोटिनयुक्त गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध के बाद रांची जिला प्रशासन पूरी सख्ती से इस फैसले को लागू कराने में जुटा हुआ है। अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), रांची के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और कोटपा 2003 के तहत विशेष जांच दल द्वारा शहर में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर बाजार, महावीर चौक, मारवाड़ी कॉलेज और लेक रोड सहित कई इलाकों में प्रशासन ने निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कुल 22 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें से 7 खाद्य प्रतिष्ठानों में मिठाई, पेड़ा, लड्डू, बुंदिया और गाजा जैसी सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की गई। प्रशासन ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने और अखाद्य रंगों का उपयोग न करने की सख्त चेतावनी दी। खाद्य लाइसेंस नहीं दिखाने पर तीन दुकानों को नोटिस जारी किया गया, वहीं कोटपा अधिनियम 2003 के उल्लंघन...
वेदांता ईएसएल तीरंदाजी अकादमी की कृतिका ने राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्थान प्राप्त किया

वेदांता ईएसएल तीरंदाजी अकादमी की कृतिका ने राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्थान प्राप्त किया

Breaking News, आदिवासी, झारखण्ड, बोकारो
बोकारो, 4 मार्च, 2025 : वेदांता ईएसएल तीरंदाजी अकादमी की प्रतिभाशाली युवा तीरंदाज कृतिका कुमारी ने 14वीं एनटीपीसी चेरुकुरी लेनिन वोल्गा मेमोरियल मिनी अंडर-15 राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में स्थान प्राप्त करके एक बार फिर अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 23 से 29 मार्च, 2025 तक आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित किया जाएगा। झारखंड का उभरता सितारा सियालजोरी गांव की 14 वर्षीय कक्षा 9 की छात्रा कृतिका ने 23 फरवरी, 2025 को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से झारखंड टीम में अपना स्थान प्राप्त किया। ट्रायल के दौरान उनकी सटीकता, निरंतरता और अटूट फोकस ने उन्हें दूसरों से अलग कर दिया, जो उनके उभरते करियर में एक और मील का पत्थर साबित हुआ। कृतिका की राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि...
प्रशासन की सख्ती से गुटखा बिक्री पर लगाम, मोराबादी में चला विशेष अभियान

प्रशासन की सख्ती से गुटखा बिक्री पर लगाम, मोराबादी में चला विशेष अभियान

Breaking News, झारखण्ड
रांची : प्रशासन और पुलिस के चलते निकोटिनयुक्त गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर अब शिकंजा कसता जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और कोटपा 2003 के तहत मोराबादी स्थित रजिस्ट्री ऑफिस और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान सोलह दुकानों की जांच की गई, जिसमें कुछ दुकानों में खाद्य सामग्री के मानकों का उल्लंघन पाया गया, तो कुछ के पास ज़रूरी फ़ूड लाइसेंस नहीं थे। अधिकारियों ने ऐसे दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी और भविष्य में गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।    प्रशासन की कड़ी निगरानी के कारण सभी दुकानदारों को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे निकोटिनयुक्त गुटखा और पान मसाला की बिक्री से पूरी तरह बचें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि किसी दुकान में यह प्रतिबंधित उत्पाद पाया गया, तो दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा...
ONGC ऑफिसर्स महिला समिति द्वारा चास महिला थाना में क्रेचे का निर्माण

ONGC ऑफिसर्स महिला समिति द्वारा चास महिला थाना में क्रेचे का निर्माण

Breaking News, आदिवासी, झारखण्ड, बोकारो
बोकारो। शुक्रवार को महिला थाना, चास के प्रांगण में महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए एक क्रेचे का उद्घाटन किया गया। इसका शुभारंभ ONGC ऑफिसर्स महिला समिति की अध्यक्ष रचना जौहरी द्वारा किया गया। महिला थाना चास में दूर-दराज से महिलाएँ अपनी शिकायतें दर्ज कराने आती हैं, जिनके साथ छोटे बच्चे भी होते हैं। ऐसे में महिलाओं और बच्चों के लिए एक आरामदायक स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ONGC ऑफिसर्स महिला समिति द्वारा इस क्रेचे का निर्माण किया गया है। यह पहल उन महिलाओं के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जिन्हें शिकायत दर्ज कराने के दौरान लंबे समय तक रुकना पड़ता है। इस अवसर पर श्रीमती रचना जौहरी ने कहा कि यह क्रेचे महिलाओं और बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि ONGC ऑफिसर्स महिला समिति आगे भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्यों में योगदान देती रहेगी। महि...
ONGC के सहयोग से महिला खेलकूद सम्पन्न

ONGC के सहयोग से महिला खेलकूद सम्पन्न

Breaking News, झारखण्ड, बोकारो
BOKARO : विगत दिनों स्थानीय मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में “नया भारत एवं विकसित भारत” के निर्माण में आधी आबादी के सर्वांगीण विकास व जागरूकता हेतु ONGC के सहयोग से “महिला सशक्तिकरण खेलकूद प्रतियोगिता” का आयोजन यूनिक एंड यूनिटी फाउंडेशन एवं के. वी. एम. के तत्वावधान में सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया। बोकारो प्रतियोगिता में महिलाओं का उत्साह का देखते बन रहा था। विभिन्न ग्रुपों लगभग 300 महिलाओं ने भाग लिया। अनुमंडल पदाधिकारी, चास प्रांजल डांडा ने प्रतियोगिता को सराहते हुए कही कि भविष्य में भी ऐसा आयोजन हुआ चाहिए। अनुराधा सिंह ने स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद करने पर जोर दी और कुछ न कुछ शारीरिक गतिविधि करना चाहिए। अतिथि ग्रुप के टेनिस बॉल थ्रो में प्रथम आशा किरण, द्वितीय प्रांजल डांडा, तृतीय स्नेहा, रस्साकशी में प्रथम प्रांजल डांडा, अनुराधा सिंह, आशा किरण, विभा कुमारी, स्नेहा, शुचेता चटर्जी, म्यू...
चास के समर्पण अपार्टमेंट में घटिया बिजली काम से लगी आग, तुरंत कार्रवाई की मांग

चास के समर्पण अपार्टमेंट में घटिया बिजली काम से लगी आग, तुरंत कार्रवाई की मांग

Breaking News, झारखण्ड, बोकारो
बोकारो : 21 जनवरी 2025 को समर्पण अपार्टमेंट, श्री कृष्णपुरी कॉलोनी, चास में संगीनी बिल्डर्स द्वारा किए गए घटिया बिजली के काम के कारण बिजली मीटर में आग लग गई। इस आग को दमकल विभाग ने बुझाया, लेकिन इससे 30 परिवारों के लिए जान का खतरा पैदा हो गया, क्योंकि पूरी बिल्डिंग में केवल यही एक निकास द्वार था जहां सारा बिजली उपकरण रखा गया था। समर्पण सोसाइटी के अनुसार, यह आग सीढ़ियों के नीचे किए गए गलत तरीके से लगाए गए बिजली उपकरणों के कारण लगी। संयोगवश, समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से किसी प्रकार का जनहानि नहीं हुआ और सभी निवासी सुरक्षित बाहर निकल पाए। समर्पण सोसाइटी ने बताया कि यह बिजली व्यवस्था मुख्य निकास द्वार के पास बिना किसी सुरक्षा उपायों के स्थापित की गई थी, और अपार्टमेंट में फायर सेफ्टी के उचित प्रावधान भी नहीं थे। अपार्टमेंट को 2019 में रेजिडेंट्स को हैंडओवर किया गया था, लेकिन भवन मान...
वेदांता ईएसएल स्टील प्रोजेक्ट प्रेरणा के हिस्से के रूप में सिट एंड ड्रा प्रतियोगिता का किया आयोजन

वेदांता ईएसएल स्टील प्रोजेक्ट प्रेरणा के हिस्से के रूप में सिट एंड ड्रा प्रतियोगिता का किया आयोजन

Breaking News, आदिवासी, झारखण्ड, बोकारो
बोकारो, 31 जनवरी, 2025: वेदांता ई एस एल स्टील लिमिटेड ने अपने प्रमुख प्रोजेक्ट प्रेरणा के तहत सिट एंड ड्रा ओपन प्रतियोगिता का आयोजन किया।  जिसका उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है।  यह प्रतियोगिता शुक्रवार को बाबूग्राम में हुई। जो युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन और अपने कलात्मक कौशल में आत्मविश्वास विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। बच्चे अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं इस प्रतियोगिता का प्राथमिक उद्देश्य आस-पास के गांवों और वेदांता ड्राइंग सेंटरों के बच्चों को अपनी कलात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना, ड्राइंग के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं की पहचान करना, उनका पोषण करना और एक प्रेरक और उत्साहजनक वातावरण बनाना था । जिससे बच्चों में  रचनात्मकता और नवीनता को बढ़ावा मिले। प्रतियोगिता में 400 से अधिक बच्चों ने भाग लिया...
Web Journalists’ Association of India (WJAI) बिहार प्रदेश कमिटी का विस्तार

Web Journalists’ Association of India (WJAI) बिहार प्रदेश कमिटी का विस्तार

Breaking News, देश
Web Journalists' Association of India (WJAI) बिहार प्रदेश कमिटी का विस्तार: संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की तैयारी पटना। Web Journalists' Association of India (WJAI), जो वेब पत्रकारों के हितों के लिए समर्पित राष्ट्रीय संगठन है, ने बिहार प्रदेश कमिटी का विस्तार किया है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री बाल कृष्ण कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद कौशल और बिहार प्रभारी श्री मधुप मणि पिक्कू के मार्गदर्शन में इस विस्तारित कमिटी की घोषणा की। विस्तारित कमिटी के पदाधिकारी: 1. अध्यक्ष – बाल कृष्ण कुमार 2. उपाध्यक्ष – आलोक कुमार सिंह 3. उपाध्यक्ष – संगीता सिन्हा 4. महासचिव – नमन मिश्रा 5. सचिव – राजू नारायण पाठक 6. संयुक्त सचिव – संजीव कुमार सिंह 7. संयुक्त सचिव – संतोष कुमार श्रीवास्तव 8. कोषाध्यक्ष – मोहम्मद कादिर खान कार्यकारिणी सदस्य: 9. नीरज कुमार 10. रविकांत कुमार 11. चन...
वेदांता ईएसएल का पौधा वितरण अभियान: पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास की नई पहल

वेदांता ईएसएल का पौधा वितरण अभियान: पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास की नई पहल

Breaking News, झारखण्ड, बोकारो
बोकारो, 17 जनवरी 2025 – अग्रणी इस्पात निर्माता वेदांता ईएसएल ने पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अपने संयंत्र के आसपास के गांवों में बड़े पैमाने पर पौधा वितरण अभियान चलाया। इस अभियान में 4000 से अधिक फलदार पौधे जैसे आम, अमरूद, केला, आंवला और कटहल स्थानीय निवासियों को वितरित किए गए। पर्यावरणीय स्थिरता और सामाजिक लाभ 15 दिनों तक चले इस अभियान का उद्देश्य वनीकरण को बढ़ावा देना, वायु गुणवत्ता सुधारना, जैव विविधता को प्रोत्साहित करना और ग्रामीणों को पोषण व आर्थिक लाभ के अवसर प्रदान करना था। इस पहल में स्थानीय समुदाय, पंचायत प्रतिनिधि और वेदांता कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। वेदांता की प्रतिबद्धता सीएसआर प्रमुख कुणाल दरिपा ने कहा, "यह पहल पर्यावरण और समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव डालने की हमारी गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह अभियान आने वाली पीढ़ियों...
बोकारो: जियो टावर से चोरी की गई बैटरियां बरामद, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

बोकारो: जियो टावर से चोरी की गई बैटरियां बरामद, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, झारखण्ड, बोकारो
बोकारो, 6 जनवरी 2025: बोकारो रेलवे स्टेशन के पास स्थित जियो के चार टावरों से चोरी हुई बैटरियों के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की गई चार बैटरियां बरामद कर लीं। घटना का विवरण शिकायतकर्ता उपेंद्र कुमार विश्वकर्मा (उम्र 28 वर्ष), जियो के एचएम सुपरवाइजर, ने 6 जनवरी 2025 को बालिडीह थाना में लिखित आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी 2025 को जियो के टावरों में लगाए गए चार 12 वोल्ट डीजी बैटरियां चोरी हो गईं। बैटरियां चोरी होने के कारण सभी टावर ठप हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया और शिकायत के आधार पर बालिडीह थाना कांड संख्या 06/25 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक, बोकारो ने इस मामले की जांच के लिए डिप्टी पुलिस हेडक्वार्टर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी...