AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, शराब घोटाले में पूछताछ के बाद ED का बड़ा एक्शन

आम आदमी पार्टी  सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दिल्ली की शराब नीति घोटाले के मामले में ईडी ने आज सुबह छापेमारी की थी। जिसके बाद उन्हें पूछताछ किया जा रहा था। 10 घंटों पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है। ईडी अधिकारियों ने बताया है कि इस मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों के यहां पर भी छापेमारी की गई है।

बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 लागू की थी। इस शराब नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितता की शिकायतें आईं जिसके बाद उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। इसके साथ ही दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 सवालों के घेरे में आ गई। हालांकि, नई शराब नीति को बाद में इसे बनाने और इसके कार्यान्वयन में अनियमितताओं के आरोपों के बीच रद्द कर दिया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *