21 फरवरी 2026 को बोकारो में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च और वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (नगर), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), थाना प्रभारी सेक्टर-12, बोकारो स्टील सिटी, सेक्टर-4, हरला, सेक्टर-6 तथा यातायात थाना प्रभारी शामिल रहे।
इस दौरान प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सघन जांच की गई। विशेष रूप से ड्रंक एंड ड्राइव, वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म, रॉन्ग पार्किंग और मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देते हुए आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई भी की।













अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना बताया गया। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
