
वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के झारखंड के संयोजक दीपक ओझा तो पूर्णेंदु और राजीव बने सह संयोजक
पटना: वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने संगठन विस्तार के क्रम में झारखंड में तीन सदस्यीय कमेटी की घोषणा की है। यह तीन सदस्य कमेटी झारखंड में डिजिटल पत्रकारों को संस्था से जोड़ने का काम करेगी। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अमिताभ ओझा ने तीन सदस्यीय टीम की घोषणा करते हुए कहा कि 15 दिनों में ये टीम झारखंड में संगठन विस्तार के लिए काम करेगी।
श्री ओझा ने यह भी बताया कि 3 सदस्य की टीम में दीपक ओझा को झारखंड प्रदेश का संयोजक, पूर्णेंदु एस. पुष्पेश और राजीव रंजन को सह संयोजक बनाया गया है। उक्त मनोनयन पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनद कौशल समेत सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है। उक्त जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने बताया कि बहुत जल्द झारखंड में पूरी कमिटी का गठन कर दी जाएगी।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ माधो सिंह, डॉ लीना, संजीव आहूजा, राष्ट्रीय महासचिव अ...